फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटी के सामने दुपट्टे से गला कसकर पत्नी को मार डाला

Tue, 11 Jun 2024 04:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के हरिनगर इलाके में रविवार रात आपसी विवाद के दौरान बेटी के सामने ही एक युवक ने दुपट्टे से गला कसकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर वह भाग निकला। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हरिनगर इलाके में शकील एक प्लाॅट में झोपड़ी डालकर रहता है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे शकील शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। पत्नी रेशमा (36) से विवाद करने लगा। आसपास रहने वाले रिश्तेदारों ने विवाद सुलझा दिया था। लेकिन, रात करीब एक बजे दोबारा झगड़ा शुरू हो गया। रेशमा ने उससे घर के खर्च की मांग की तो वह मारने पीटने लगा। मारपीट व चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो उनकी 13 साल की बेटी मुस्कान जाग गई, जबकि बेटे आमिर व गुफरान सोते रहे।
मुस्कान की नींद खुली तो देखा कि शकील मां को पीट रहे हैं। फिर उनके गले में दुपट्टा फंसाकर कस दिया। मुस्कान के शोर मचाने पर पास में रहने वाला भांजा इकरार पहुंचा। तब शकील उनको धक्का देकर भाग गया। एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी शकील गिरफ्तार कर लिया गया है। रेशमा का मायका सीतापुर के बिसवां में है। घटना की जानकारी पाकर मायके वाले सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अक्सर होता था विवाद, खुदकुशी का किया था प्रयास
पुलिस के मुताबिक जब मामले की तहकीकात की तो पता चला कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शकील शराब का लती है। विवाद की वजह उसकी नशेबाजी थी। करीब छह महीने पहले शकील से तंग आकर रेशमा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी। तब परिजनों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया था। जिससे उनकी जान बच गई थी। मगर इस बार शकील ने ही उनको मार दिया।

अम्मी जमीन पर पड़ी थीं, अब्बा पीट रहे थे
पुलिस को मुस्कान ने बताया कि जब नींद खुली तो देखा कि अम्मी जमीन पर पड़ी थीं। अब्बा उनको पीट रहे थे। वह रोने लगी। अब्बा से कहा कि मारपीट न करें छोड़ दें। तो उसने उसको भी धक्का दे दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी वारदात के वक्त इतना अधिक शराब पीये था कि उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें