अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
शिवनगर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व सोखावां निवासी किरन (36) के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। पति-पत्नी में पिछले काफी समय से विभिन्न मामलों को लेकर के विवाद चल रहा था। शुक्रवार की देर शाम भी उनमें आपस में विवाद हुआ तो ससुराल व के पक्ष के लोग भी इकट्ठा हुए और सुलह-समझौता हुआ था।
ये भी पढ़ें - अमेठी के सांसद बोले- राहुल गांधी का बयान बिल्कुल ठीक... हमें ऐसी भाषा से बचना चाहिए
ये भी पढ़ें - सीजेआई चंद्रचूड़ बोले- हिंदी भाषा में चले बीएएलएलबी और एलएलएम का कोर्स, हिंदी में भी सुनाया जाए फैसला
इसी विवाद के कारण पति कहीं चला गया और घर वापस नहीं आया। इस बीच देर रात करीब 1:30 बजे किरन के पिता ने नगर कोतवाली पुलिस को फोन करके किरन का शव फंदे से लटके होने की जानकारी दी। पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पति और परिवार के सदस्यों से पूछताछ करके घटना की जानकारी ली।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि पूछताछ में मृतका के बच्चों ने आत्महत्या की जानकारी दी है। मायके वालों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। आर्थिक तंगी व बेरोजगारी समेत अन्य मामलों को लेकर उनमें आपस में विवाद होता था।