फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड इंजीनियर की पत्नी ने लगाई फांसी, ये थी वजह

Thu, 08 Mar 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट में बुधवार देर शाम रिटायर्ड इंजीनियर की पत्नी आनंदी राय (67) ने कमरा बंदकर पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर अम्बर सिंह ने बताया कि अखिलेश राय इलाहाबाद के त्रिवेणी सीड्स ग्लास से इंजीनियर के पद से रिटायर हैं।

पत्नी आनंदी के अलावा कोई नहीं है। बुजुर्ग दंपति को संतान न होने का दु:ख हमेशा था। इसे लेकर आनंदी परेशान रहती थी। अखिलेश के मुताबिक, दोपहर करीब 3.30 बजे आनंदी कमरे में चली गईं और दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे से लटकता मिला शव

डेमो
देर शाम छह बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो दस्तक दी। लेकिन जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस कंट्रोल रूम को शाम 7.30 बजे सूचना दी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर जब पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर आनंदी का शव पंखे से साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें