फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति से झगड़ मायके गई पत्नी ने वीडियो कॉल पर बेटे बात नहीं कराई तो पति ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पति से झगड़ कर मायके गई पत्नी ने वीडियो कॉल पर बेटे से बात नहीं कराई तो आवेश में आकर युवक ने मंगलवार रात फांसी लगा ली। मामला मड़ियांव के पलटन छावनी इलाके का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव अनिल सिंह के मुताबिक पलटन छावनी आकाश (28) हुसैनगंज स्थित केकेवी कॉलेज में बाबू के पद पर तैनात था। उसके घरवालों ने बताया कि 15 दिन पहले पत्नी पम्मी से उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह बेटे को लेकर सीतापुर स्थित मायके चली गई थी। इसके चलते आकाश अवसाद में था। मंगलवार को आकाश ने पत्नी को कॉल कर बेटे से वीडियो कॉल पर बात कराने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। यह बात आकाश को बहुत खराब लगी। वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। देर रात को मां राम कुमारी उसे खाने के लिए बुलाने कमरे में पहंची तो फंदे से लटकता पाया। इससे वह बेसुध होकर वहीं पर गिर पड़ी। घटना की सूचना पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें