लखनऊ। भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के वर्ष 2022-2023 की बीपीए सेमेस्टर-1, एमपीए सेमेस्टर-1 और तीन का परीक्षा कार्यक्रम बुधवार को जारी किया गया। कुलसचिव तुहीन द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक अभिनव सिन्हा ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। छह फरवरी से परीक्षाएं होंगी। पहले दिन एमपीए सेमेस्टर एक और तीन का पेपर-1 होगा।
सात फरवरी को बीपीए सेमेस्टर-एक का पेपर-1 होगा। आठ को एमपीए सेमेस्टेर-1 और 3 का द्वितीय पेपर होगा। प्रायोगिक परीक्षाएं नौ से 11 फरवरी तक होंगी। पहले दिन बीपीए सेमेस्टर एक की वोकल, स्वर विद्या और तबला की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इसी दिन एमपीए सेमेस्टर एक और तीन का वोकल, स्वर विद्या, तबला का वाइवा और स्टेज परीक्षा होगी। 10 को बीपीए के सेमेस्टर-1, प्रैक्टिकल, एमपीए सेमेस्टर-1 और तीन के वाइवा और स्टेज प्रस्तुति होगी। 11 फरवरी को अंतिम दिन बीपीए सेमेस्टर 1 का वोकल और भरनाट्यम की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इसी दिन एमपीए-1 और तीन के वाइवा और मंच प्रस्तुति परीक्षा होगी।