फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद कार।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के सहिजना गांव निवासी अंजली की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति उमेंद्र और प्रेमिका मड़ियांव निवासी आरती वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में नामजद उमेंद्र के चाचा उमेश सिंह, मां गायत्री, ड्राइवर सुजीत चौरसिया और कपिल की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरुण कुमार के मुताबिक 30 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे उमेंद्र ने अंजली को घर के बाहर बुलाकर कार में बैठाया। उस समय आरती भी घर के पास मौजूद थी। कार में पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरती कार में पहुंची। आरोप है कि उमेंद्र और आरती ने मिलकर अंजली का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी साड़ी में पत्थर बांधकर शव इटौंजा क्षेत्र में नदी में फेंक दिया। पत्थर ठीक से नहीं बंधने के कारण शव पानी में उतराने लगा।
हत्या के बाद उमेंद्र घर पहुंचा और अंजली के जेवर आरती को दे दिए। शुक्रवार सुबह उसने ससुरालवालों को फोन कर बताया कि अंजली देर रात घर से कहीं चली गई है। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

जांच में भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने पूछताछ की। उमेंद्र ने आरती के साथ हत्या की बात कबूल की। रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में इस्तेमाल कार और अंजली के जेवर बरामद हुए हैं। अंजली के भाई पुष्पेंद्र ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पति के सुधर जाने की उम्मीद में थी अंजली
जांच में सामने आया कि आरती कॉल सेंटर में काम करती है। वह उमेंद्र की कार से आती-जाती थी। करीब छह महीने पहले उमेंद्र खुद उसे लाने-ले जाने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। जानकारी होने पर अंजली ने विरोध किया। आरोप है कि उमेंद्र ने उसे मारा-पीटा। नाराज होकर अंजली सात वर्षीय बेटे पीयूष को लेकर मायके चली गई थी। बाद में उमेंद्र उसे समझाकर वापस ले आया। अंजली को उम्मीद थी कि पति सुधर जाएगा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद कार।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद कार।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद कार।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें