फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी पर हुआ शक तो काट दी नाक

Fri, 07 Jul 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी की नाक काट ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खरगी बंगला मजरा सोहरिया निवासी सुल्हा सिंह का विवाह आठ साल पहले हुआ था। उसके तीन बच्चे भी हैं। कुछ वर्ष पूर्व से पति सुल्हा सिंह को अपनी पत्नी के चाल-चलन पर संदेह होने लगा। इस पर उसने अपनी पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इससे नाराज पति ने उसकी नाक काट दी। एसओ महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सर्पदंश से युवक की मौत
महोली (सीतापुर) गन्ने के खेत में खाद डालने गए युवक को जहरीले सर्प ने डस लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रामकिशोर (35) अपने गन्ने के खेत में बुधवार देर शाम खाद डाल रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनके पैर में सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे एक निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां पर हालत में सुधार न होते देख। परिजनों ने उसे गुरूवार सुबह बीसीएम खैराबाद में भर्ती कराया। जहां पर दोपहर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें