फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक से कुचलकर पत्नी की मौत, पति घायल

Fri, 26 Jan 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रतापगढ़ के हाथी गांव कटरा निवासी ज्ञान कुमार प्रजापति कानपुर के नौबस्ता में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार को वह पत्नी सुनीता (40) को लेकर गोमतीनगर के वसुंधरा हॉस्पिटल में दिखाने गए थे। शाम को कानपुर लौटते समय बंथरा में कटी बगिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ज्ञान की बाइक में ठोकर मार दी। इससे सुनीता ट्रक के पिछले पहिए में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि ज्ञान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने ज्ञान को सीएचसी सरोजनीनगर में भर्ती कराया और सुनीता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उमरवल गांव में राजगीर मिथलेश की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें