फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में रुकावट बने पति को सुलाया मौत की नींद

Sun, 11 Jan 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूपुरवा के ढकनापुरवा में शुक्रवार देर रात अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सलीम उर्फ पप्पू (30) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शनिवार सुबह बीमारी से मौत की सूचना सलीम के परिजनों को दी।
विज्ञापन


सलीम के भाई नसीम, वसीम, गुड्डू ने हत्या का आरोप लगा कर हंगामा किया। परिजनों ने इसकी सूचना डॉयल 100 में दी। कार्यवाहक एसपी पूर्वी रोहित मिश्रा, सीओ आतिश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अजयराज वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

सीओ के पूछने पर पत्नी राशिदा बीमारी से पति की मौत की बात कह बेहोशी का नाटक कर पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस उसे नजदीक के अस्पताल ले गई। चेकअप के बाद डॉक्टर के उसे ठीक बताने पर पुलिस राशिदा को थाने लाई।
विज्ञापन


वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नायलॉन की रस्सी से गला घोटकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने राशिदा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अवैध संबंधों का विरोध करने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की बात कबूल ली। पुलिस प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है।

चार साल पहले हुआ था निकाह

बाबूपुरवा के मुंशी पुरवा डाक खाना निवासी मरहूम बशीर अहमद का बेटा सलीम किदवई नगर ‘ओ’ ब्लॉक में चट्टा संचालक कल्लुद्दीन के यहां काम करता था।

चार साल पहले उसका निकाह क्षेत्र के ढकनापुरवा केडीए कॉलोनी के सात ब्लॉक निवासी मो. जमालुद्दीन की बेटी राशिदा उर्फ गुड़िया से हुआ था। घरेलू कलह के चलते निकाह के एक साल बाद दोनों ढकनापुरवा मस्जिद के पास हाजी मोहम्मद हाशिम के मकान में किराए का कमरा लेकर रहने लगे।

यहीं पर राशिदा ने बेटी इल्मा (3) को जन्म दिया। शनिवार सुबह काम पर नहीं पहुंचने पर चट्टे का एक कर्मचारी सलीम को बुलाने घर आया।

लेकिन राशिदा ने सलीम की तबियत खराब होने की बात कह पर उसे लौटा दिया था। थोड़ी देर बाद सलीम की मौत होने का हल्ला मचा दिया।
विज्ञापन

योजना बनाकर दिया हत्या को अंजाम

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि राशिदा ने शुक्रवार को सलीम से मछली मंगवाई थी। माना जा रहा है कि मछली में नशीली दवा मिलाकर राशिदा ने सलीम को खिला दी।

सलीम के होश खोने के बाद राशिदा ने प्रेमी को घर बुलाया। फिर दोनों ने मिलकर सलीम का गला घोट दिया।

सलीम के बड़े भाई नसीम के मुताबिक शादी से पहले ही राशिदा के लखनऊ में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से प्रेम संबंध थे। ढकनापुरवा में किराए के कमरे में भी प्रेमी का आना - जाना था।

तीन माह पहले सलीम ने दोनों को साथ में पकड़ा था। उसने बताया कि सलीम चट्टे के पास कमरा लेकर रहना चाहता था। लेकिन राशिदा इसके लिए तैयार नहीं थी। सप्ताह भर पहले इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें