फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरेलू विवाद में पत्नी को पीटकर मार डाला

Wed, 19 Feb 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कंचन। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहनलालगंज। आजाद खेड़ा गांव में रहने वाले राजकुमार ने सोमवार रात घरेलू विवाद में पत्नी कंचन को पीटकर मार डाला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय आरोपी नशे में धुत था। उसने तीन बच्चों के सामने ही पत्नी की डंडों से पिटाई की थी। मंगलवार सुबह मां के नहीं जगने पर बच्चों ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक कंचन के पिता कल्लू की तहरीर पर राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी भागने की फिराक में था। राजकुमार ने वारदात के बाद शव को कपड़े से ढ़ंक दिया था। राजकुमार परिवार के साथ गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। सोमवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा। शोरगुल होने पर पड़ोसियों ने बीचबचाव कर शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद दंपती में फिर से झगड़ा शुरू हो गया। राजकुमार ने डंडे से ताबड़तोड़ पत्नी पर कई वार कर दिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब का लती है। घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या की है।

शव के पास ही सो गया आरोपी
कंचन पर हमला करने के बाद आरोपी उन्हीं के बगल में सो गया। इस दौरान कंचन दर्द से कराह रही थीं। अगर उसी समय इलाज कराया होता तो शायद उनकी जान बच जाती। मां को दर्द से तड़पता देखकर बच्चे भी रोने लगे, जिन्हें आरोपी ने डांटकर शांत करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर दंपती में विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


बच्चे बोले- पापा ने मम्मी को मारा, वह उठ नहीं रहीं
राजकुमार मजदूरी करता था। घटना के वक्त उसके बच्चे पीयूष (11), प्रियांशी (5) व प्रिंस (2) डर की वजह से खामोश लेटे रहे। मंगलवार सुबह पीयूष ने पड़ोसियों को बताया कि रात में पापा ने मम्मी को मारा... मम्मी उठ नहीं रही हैं। इसके बाद पड़ोसियों ने भीतर जाकर देखा तो कंचन मृत मिलीं। उनके मायके वालों को घटना के बारे में बताया गया। सबसे पहले नगराम पुलिस को घटना की जानकारी हुई। फिर सूचना मिलने पर मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। कंचन के पिता बच्चों को अपने साथ बहादुर नगर गांव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें