फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दरोगा के शव के लिए पत्नी व दूसरी महिला भिड़ी, हंगामा-मारपीट

विज्ञापन
दरोगा संजय कुमार पाठक।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के आदिलनगर निवासी दरोगा संजय कुमार पाठक (54) की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर उनकी पत्नी व दूसरी महिला के परिवारों के बीच शव ले जाने के लिए जमकर हंगामा और मारपीट हुई। बाद में पुलिस ने शव दरोगा के पिता के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर के मछली शहर निवासी संजय उरई जिले की कोतवाली नगर में तैनात थे। वह आदिलनगर में दूसरी महिला के साथ रहते थे। संजय ने वर्ष 2016 में उससे दूसरी शादी की थी। उससे दो बेटे अभिनव व अरनव हैं। संजय की पहली पत्नी चंद्रकुमारी पाठक तीन बेटियों और बेटे आशीष के साथ मछली शहर में रहती हैं।

इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातोष श्रीवास्तव ने बताया कि संजय की मौत की खबर पाकर चंद्रकुमारी के परिवार के लोग भी मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां शव ले जाने को लेकर दोनों महिलाओं व उनके परिवार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते हंगामा और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और शव संजय के पिता दयाशंकर पाठक के सुपुर्द कर दिया। वे शव लेकर जौनपुर चले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने हार्ट व विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है।



पहली पत्नी के बेटे ने लगाया स्लो पॉइजन देने का आरोप

आशीष ने बताया कि पिता ने उनकी मां को तलाक दिए बिना ही चुपके से दूसरी शादी कर ली थी। संजय ने अपने दस्तावेज में जब दूसरी महिला का नाम दर्ज कराया तो इसका पता चला। उन लोगों ने उरई पहुंचकर वहां के कप्तान से शिकायत की, जिसकी जांच चल रही थी। आशीष ने पिता को स्लो पॉइजन देकर मारने का आरोप लगाया है। उधर, दूसरी महिला ने बताया कि संजय की मौत तबीयत खराब होने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें