फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर विधवा से दुष्कर्म

Tue, 08 Apr 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर विधवा से दुष्कर्म
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी निवासी विधवा महिला ने मथुरा के आदर्शनगर निवासी पीएचडी छात्र अनंत कुमार पांडेय पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अनंत की दोस्त बाल कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त बर्लिंगटन चौराहा निवासी शुचिता चतुर्वेदी और सिद्धार्थ सिंह पर पीड़िता को धमकाने का भी आरोप है। गाजीपुर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के मुताबिक आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6.75 लाख रुपये ऐंठ लिए। नौकरी नहीं लगने पर रकम वापस मांगी तो 23 जनवरी को उन्हें इंदिरानगर बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके साथ गंदी हरकत की। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक पीड़िता को बुलाया गया है। बयान दर्ज होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें