फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन-भाई राजस्थान क्यों नहीं गए, हाथरस ही क्यों आए : सिद्धार्थनाथ

Thu, 01 Oct 2020 07:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रदेश के एमएसएमई मंत्री और योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा और उनके भाई राहुल गांधी हाथरस ही क्यों आए हैं। कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में भी दो बेटियों के साथ दुराचार हुआ है, क्या उनके लिए राजस्थान और हाथरस की बेटी में अंतर हैँ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजधानी में पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका वाड्रा और राहुल  गांधी के हाथरस दौरे को राजनीतिक ड्रामा बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी कौनसी आफत आ गई कि उन्हें हाथरस आना पड़ा। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर किसी को टहलने की अनुमति नहीं है। कुछ लोगों के पैदल चलने के लिए एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक को नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए भाई-बहिन हाथरस जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश से लौटते है तो फोटो खींचवाने में लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका में हाथरस मुद्दे को लेकर संदेवनशीलता और सहानुभूति नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका ने हाथरस जाने के लिए किसी से अनुमति नहीं ली ना ही कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें