फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abdulla Azam: आखिर कौन है सपा की हार और बर्बादी के लिए जिम्मेदार? सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के बयान से घमासान

Thu, 04 Aug 2022 12:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के ट्वीट ने घमासान मचा दिया है। उन्होंने सपा के प्रवक्ता की तरफ इशारा करते हुए ट्वीट किया है। इससे सपा में घमासान मच गया है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की हार और बर्बादी के लिए कौन प्रवक्ता जिम्मेदार है? जिस पर पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने ट्वीट कर आरोप लगाया है। अब्दुल्ला के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय सपाइयों के बीच घमासान मच गया है। हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से इस मुद्दे पर चुप्पी सधी हुई है।

विज्ञापन


दरअसल अब्दुल्ला आजम ने ट्वीट किया कि उनके संज्ञान में सपा के एक प्रवक्ता का बयान आया है। ये वही लोग हैं, जो पार्टी की हार और बर्बादी के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे लिखा कि ऐसे लोगों से गुजारिश है कि वे अपने स्तर तक की बात करें। आजम खां तक न जाएं वरना बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी। अब्दुल्ला के इस ट्वीट के बाद से सपा में घमासान मच गया है। सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

कोई इसे आजम खां की शान में गुस्ताखी करार दे रहा है तो कोई आरोप लगाने वाले के खिलाफ सपा के शीर्ष नेतृत्व से कार्रवाई की मांग कर रहा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता आईपी सिंह ने लिखा कि मीडिया सेल भंग है। यह बयान किसी पूर्व पैनलिस्ट ने दिया है, यह उसका निजी बयान हो सकता है। इरशाद खान और साजिद अली ने लिखा कि पार्टी की बुनियाद आजम खां ने रखी है।
विज्ञापन


ये प्रवक्ता नहीं जानते और अपनी हैसियत भूल जाते हैं। इसी तरह के तमाम लोगों ने संबंधित प्रवक्ता का नाम सार्वजनिक करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई अधिकृत बयान देने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें