फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाद शांत कराते समय महिला जमीन पर गिरी, मौत

Wed, 03 Jul 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर घटना की जांच की। पति ने अपने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस महिला की मौत को स्वाभाविक बता रही है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पिपरी मजरे गोझरी गांव निवासी संतोष कुमार लोधी और उसके बड़े भाई राम निहोरे से सोमवार शाम जमीन को लेकर विवाद हो गया। संतोष की पत्नी जानकी (45) झगड़ा होते देखा तो बीचबचाव करने पहुंच गई। इसी दौरान किसी का धक्का लगा और जानकी जमीन पर गिर गई। इसके बाद विवाद शांत हो गया। रातभर महिला ठीकठाक थी। सुबह जानकी की अचानक मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर सीओ लालगंज अनिल सिंह, थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पति का आरोप है कि बड़े भाई ने उसकी पत्नी को धक्का दिया था। इसी वजह से उसकी मौत हुई है। हत्या का केस दर्ज करके कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका जानकी के दिल में छेद था। इसके अलावा उसे और कई बीमारियां थीं, जिसका इलाज चल रहा था। हत्या जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल पूरे प्रकरण की पड़ताल कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें