फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गया चार लाख करोड़ का निवेश : अखिलेश

Tue, 27 Oct 2020 08:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि जिस चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए दो-दो बार भूमि पूजन कराए, वह निवेश कहां है? सरकार कोविड महामारी से निपटने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। न अस्पतालों में व्यवस्थाएं हैं और न ही कानून का राज बाकी बचा है।  
विज्ञापन


अखिलेश मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और बदायूं से पांच बार सांसद रहे सलीम शेरवानी समेत दर्जनों नेताओं के सपा में शामिल होने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय कोविड 19 महामारी से लड़ रही है लेकिन प्रदेश सरकार को इसकी फिक्र नहीं है। इस महामारी से बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री, विधायक, अधिकारी और पत्रकार तक की जान जा चुकी है। भाजपा ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन यहां किसानों की पैदावार की लूट हो रही है। इस सरकार को हटाने के लिए लोग लगातार सपा के साथ जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर अंबेडकरनगर से बसपा सांसद रहे त्रिभुवन दत्त, हापुड़ के धौलाना से बसपा विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम, हरदोई के शाहाबाद से बसपा के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, शाहाबाद नगर पंचायत अध्यक्षा नसरीन बानो, हरपालपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमेलश पाठक, बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे सलीम अख्तर, कानपुर देहात से भाजपा विधायक के भाई कैप्टन इंद्रपाल सिंह, महराजगंज के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान और मुरादाबाद के रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी बीके सैनी सपा में शामिल हुए।
विज्ञापन


ऐसे प्रदेश में न जाने कितने घर ढह जाएंगे
माफियाओं के मकान गिराए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पुश्तैनी मकानों पर बुल्डोजर चला रही है। हमसे ज्यादा इस सरकार को कौन समझेगा, जिसे हलफनामा देना पड़ा कि हम अपना घर नहीं बनवा सकते। उन्होंने कहा कि इस तरह से पुश्तैनी मकानों पर बुल्डोजर चलेगा तो प्रदेश के बहुत से मकान जो बिना नक्शा पास कराए बने हैं, ढह जाएंगे। सरकार को चेक करना चाहिए कि मुख्यमंत्री आवास का नक्शा पास है या नहीं।
विज्ञापन

ब्राह्मणों पर अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाती रहेगी सपा: अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की तरफ  से ब्राह्मणों पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। वह पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र के साथ मंगलवार को यहां भगवान परशुराम के मंदिर और प्रतिमा निर्माण को लेकर विचार-विमर्श कर रहे थे ।

मिश्र के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश ने उन्हें ब्राह्मणों के सम्मान, प्रतिष्ठा और ताकत के लिए लगातार काम करते रहने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर जो अन्याय और अत्याचार हो रहा है उसके खिलाफ सपा लगातार संघर्ष करेगी। इसकी चाहे जो कीमत चुकानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें