फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वीडियो बनाने से मना किया तो युवक के मारा चाकू

Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत परशदेपुर में शुक्रवार रात मोबाइल से वीडियो बनाने का विरोध करने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत परशदेपुर के रमसगरा मोहल्ला निवासी शिव बाबू (18) पुत्र लालता प्रसाद रात करीब आठ बजे मोहल्ले में टहल रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। सभी युवक चलती बाइक से मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। शिव बाबू व आरोपियों की पहले से ही किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। शिव बाबू ने वीडियो बनाने से मना किया।

पहले से चल रही रंजिश के कारण बाइक सवार हमलावरों ने शिव बाबू पर चाकू से हमला कर दिया। एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। चाकू शिव बाबू के पीठ के नीचे हिस्से में लगा, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। शोरगुल पर आसपास के लोग आए तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


डीह थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि घायल के भाई विजय कुमार की तहरीर पर परशदेपुर कस्बा निवासी बलजीत, अजय, अनिल, सर्वेंद्र व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें