लखनऊ। बाइक पर चार सिलिंडर लाद कर कालाबाजारी करने जा रहे एक युवक को आपूर्ति विभाग ने टीम ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास घेर लिया। इस बीच वहां कुछ लोग आ गए। विभागीय टीम के पूछताछ के दौरान आरोपी बाइक और चारों सिलिंडर वहीं छोड़ कर भाग निकला। जिला आपूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लगता है कि आरोपी ये सिलिंडर कालाबाजारी के लिए ले जा रहा था। बाइक के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी खदरा निवासी गाैरव यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट लिखाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।