गुडंबा। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सोमवार को जानकीपुरम गार्डन में सड़क व नाली निर्माण और लाला लाजपत राय वार्ड में उस्मान एन्क्लेव में आरसीसी नाले और नाली के कवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। निरालानगर के अशोक सिंघल पार्क में रंगाई-पुताई का काम शुरू किया गया। फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में तिरंगा चौराहे पर गहरी नाली के निर्माण व निर्मला हॉस्पिटल के पास सड़क व नाली बनाने के काम का शुभारंभ हुआ। मौके पर पार्षद राघवराम तिवारी, कृपाशंकर मिश्र, अनुराग साहू, रुपाली गुप्ता, गुड़िया निगम समेत क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।