फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमजोर पड़ा मानसून तो गर्मी-उमस ने दिखाया दम, छूटे पसीने

विज्ञापन
तेज धूप से परेशान रहे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बीते दो दिनों में मानसून की सक्रियता कमजोर हुई है। इसके चलते धूप में तल्खी बढ़ी और तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। सोमवार को तीखी धूप और हवा में मौजूद नमी की के चलते आभासी गर्मी बढ़ी जिससे लोग पूरे दिन बेहाल रहे। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में लोगों को अच्छी बारिश के लिए 4-5 दिन इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ, जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा था। दूसरी तरफ हवा में नमी की मात्रा ज्यादा रहने से भीषण उमस ने लोगों को खूब परेशान किया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से पूर्वांचल और मध्यांचल में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं। इससे अगले तीन चार दिन तक अच्छी बारिश की उम्मीदें न के बराबर हैं। बीच में लोकल प्रभाव से छिटपुट बारिश हो सकती है, हालांकि ऐसी बारिश से उमस और बढ़ेगी।
विज्ञापन


हरे श्रेणी में रही शहर की हवा
सोमवार को लखनऊ की औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 64 के साथ हरे श्रेणी में रहा। गोमती नगर और तालकटोरा की हवा गहरे हरे श्रेणी में तो कुकरैल, अलीगंज, बीबीएयू और लालबाग की हवा हरे श्रेणी में यानी सेहत के लिए अच्छी रही।
विज्ञापन


गोमतीनगर- 47- गहरा हरा- अच्छा
तालकटोरा- 50 - गहरा हरा-अच्छा
कुकरैल- 56 - हरा- अच्छा

अलीगंज- 60- हरा- अच्छा
बीबीएयू- 77 - हरा- अच्छा
लालबाग- 92- हरा- अच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें