लखनऊ। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल. की बेटी हजरत फातिमा जहरा की शहादत के गम में डूबे अजादारों ने मंगलवार को आंसुओं का नजराना पेश किया। यौम-ए-शहादत पर इमामबाड़ों व कर्बला में मजलिसों का आयोजन हुआ। इसमें शबीहे ताबूत की जियारत कर पुरसा देने का सिलसिला देर रात तक चला।
जमात-ए-जाफरी की ओर से हुसैनाबाद स्थित छोटे इमामबाड़े में अंतिम मजलिस को मोहम्मद मियां आब्दी ने खिताब किया। उन्होंने कहा कि हजरत फातिमा एक पत्नी और एक बेटी के तौर पर हर दौर में महिलाओं के लिए मिसाल हैं। मजलिस के बाद अजादारों ने अंधेरा करके हजरत फातिमा का ताबूत मोमबत्तियां जलाकर उठाया। इससे पहले शाम में मजलिस को मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने खिताब किया।
हसन पुरिया स्थित अजाखाना सईद हुसैन में महिलाओं की मजलिस को शाजिया फातिमा ने खिताब किया। ताबूत की जियारत के बाद मोमबत्तियां रोशन कर ताबूत को रौजा-ए-फातमैन ले जाया गया। काजमैन रोड स्थित कर्बला दियानुतद्दौला में महिलाओं की मजलिस को जाकिरा निगार जैदी ने खिताब किया। महिलाओं ने शहजादी जनाबे फातिमा जहरा का ताबूत उठाया। ताबूत पर हार व फूलों की चादरें पेश कर नौहाख्वानी की। बुनियादबाग स्थित अजाखाना अशरफुन्निसा में मजलिस को मौलाना बिलाल काजमी और दरगाह रोड स्थित अजाखाना शेख हादी हुसैन में मजलिस को मौलाना मोहम्मद अली ने खिताब किया। अंजुमन काजमियां आबिदया की ओर से रौजा-ए-काजमैन में आयोजित मजलिस में खिताब करते हुए मौलाना एजाज अतहर ने हजरत फातिमा की जिंदगी पर रोशनी डाली। परिसर में ताबूत की जियारत कराई गई।
हजरत फातिमा जहरा की शहादत पर छोटा इमामबाड़ा में ताबूत की जियारत करते अकीदतमंद।