फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब पीने से टोका तो लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शराब पीकर घर पहुंचे जानकीपुरम के खरगापुर निवासी राहुल शर्मा (28) ने पत्नी से विवाद के बाद सोमवार को अंगौछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि हरदोई के रसूलवा निवासी राहुल खरगापुर में किराये के घर में पत्नी अनुष्का, सास व डेढ़ वर्ष की बेटी के साथ रहते थे। राहुल सैलून की दुकान में काम करते थे। सोमवार दोपहर तीन बजे राहुल शराब के नशे में घर पहुंचे, जिस पर पत्नी से विवाद हो गया। नहाने के बाद राहुल कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद अनुष्का ने आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर राहुल का शव पंखे से अंगौछे के सहारे लटका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें