फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में डिप्लोमा छात्राओं को ढाई लाख वार्षिक पैकेज का ऑफर

Tue, 09 Dec 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजधानी में डिप्लोमा छात्राओं को ढाई लाख वार्षिक पैकेज का ऑफर
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की छात्राओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहीं छात्राओं को अब नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राजधानी में ही उन्हें करीब ढाई लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नौकरी का प्रस्ताव मिलने जा रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. शिल्पी गुप्ता ने बताया कि लखनऊ की नाइब्रोको टूल्स एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी डिजिटल मार्केटिंग और आईटी एग्जीक्यूटिव के लगभग 50 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित करेगी।

आईटी, पीजीडीसीए, पीजीडी एकाउंटेंसी समेत विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स की छात्राओं को इसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि ट्रेनिंग अवधि में ही कंपनी 10 से 12 हजार रुपये मासिक मानदेय देगी। प्रशिक्षण के बाद 20 हजार रुपये से अधिक वेतन पर पदोन्नति का मौका भी होगा। इच्छुक छात्राएं मंगलवार सुबह 10 बजे कॉलेज परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें