फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुलेट व पांच लाख नहीं मिले तो तोड़ दी शादी

Wed, 15 Apr 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दहेज में बुलेट और पांच लाख की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने शादी से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों और शादी तय कराने वाले ने लड़की की मां के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। यह आरोप लगाते हुए युवती की मां ने नाका थाने में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नाका के शिव मंदिर के पास रहने वाली युवती की मां के अनुसार उनके पति की मौत हो चुकी है। वर्ष 2023 में उन्होंने एक मोहल्ले के रहने वाले राम सेवक के माध्यम से बेटी की शादी मुंबई निवासी अजय निषाद के साथ तय की थी। उनके अनुसार, 10 फरवरी 2023 को सगाई और 12 जून 2023 को गोद भराई की रस्म पूरी हुई और दो वर्ष बाद शादी की तिथि तय की गई। उनका कहना है कि सगाई और गोद भराई में उन्होंने लड़के वालों को सोने-चांदी के जेवर और कीमती कपड़े दिए थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले लड़के वालों ने अचानक से शादी के लिए बुलेट व पांच लाख रुपये की मांग रख दी।
मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर आरोपी भड़क उठे और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इस बारे में बिचौलिए राम सेवक से बात की तो वह उल्टा आरोपी का पक्ष लेने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने शादी से मना कर दिया। शादी तय कराने वाले रामसेवक ने धमकाया। इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा मुंबई निवासी अजय निषाद, कांता देवी, राम कुमार, अजय, विशाल, प्रिया निषाद और राम सेवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें