फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कटा चालान तो पुलिसकर्मियों ने ली हेलमेट पहनने की शपथ

Fri, 08 Nov 2024 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीओ सिटी ने शुक्रवार को लालबाग चौराहे पर बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। उनके निशाने पर मुख्य रूप से पुलिसकर्मी रहे। उन्होंने 30 पुलिसकर्मियों को रोका। उन्हें बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनने के लिए जागरूक किया। साथ ही तीन पुलिसकर्मियों के चालान भी काट दिए।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि यातायात नियम सबके लिए बराबर हैं। कोई पुलिस कर्मचारी है तो उसको भी नियमों का पालन करना ही होगा। अगर हम नियमों का पालन नहीं करेंगे तो जनता को पालन कैसे कराएंगे।
हादसे में अगर किसी पुलिसकर्मी के साथ अनहोनी हाेती है तो परिवार के साथ विभाग को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। काम कितना भी जरूरी क्यों न हो, लेकिन बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना सबसे अधिक जरूरी है। सीओ की फटकार पर पुलिसकर्मियों ने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें