फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल के रुपये मांगे तो रेस्टोरेंट में लगा दी आग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-चार में खाने के बिल के रुपये मांगने पर दबंगों ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी। इसके मालिक कन्नौज के ठठिया निवासी अभि यादव ने सोमवार को गोमतीनगर विस्तार थाने में संपत्ति को आग से नुकसान पहुंचाने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

अभि यादव के मुताबिक 29 जून की रात करीब एक बजे एसयूवी से कुछ लोग नशे में उनके रेस्टोरेंट 'दरबार' पहुंचे। खाना खाने के बाद स्टाफ ने बिल का भुगतान करने के लिए कहा तो विवाद करने लगे। इस पर अभि यादव ने समझाया, पर युवक रेस्टोरेंट को बंद कराने की धमकी देकर चले गए।

अभि ने बताया कि इसके बाद कर्मचारियों ने होटल बंद किया और उसी में सो गए। सोमवार तड़के 4:30 बजे एक कर्मचारी की आंख खुली तो देखा कि उस पर डीजल जैसा कुछ पड़ा हुआ है और रेस्टोरेंट से आग की लपटें निकल रही थीं। आनन-फानन उसने अन्य कर्मचारियों को जगाया और सभी ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


अभि यादव ने बताया कि एक कर्मचारी ने देखा कि एसयूवी और दो स्कूटी सवार से दबंग भाग रहे थे। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें