फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने दिया निर्देश, गेहूं खरीद पूरी सक्रियता से की जाए, हेल्पलाइन शुरू करें

Mon, 12 Apr 2021 12:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

- मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद की नियमित मॉनिटरिंग  के दिए निर्देश
- सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसपी के तहत गेहूं खरीद कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गेहूं खरीद के संबंध में हेल्पलाइन संचालित की जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा के लिए गेहूं खरीद केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। वहां कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गेहूं खरीद की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री गोआश्रय स्थलों में भी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि संरक्षित गोवंश के लिए गो-आश्रय स्थलों में पीने के लिए पानी, चारा, छाया आदि की समुचित उपलब्धता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें