फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पछुआ ने बढ़ाई गलन, पुरवाई से बढ़ेगा कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पछुआ के असर से राजधानी में सुबह और शाम को गलन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को रात का पारा 12 डिग्री पर आ गया। दिन में धूप की तपिश कम रही और तापमान में हल्की गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। इसके प्रभाव से लखनऊ में कोहरे का असर बढ़ सकता है। इससे पहले शुक्रवार को सुबह हल्का कोहरा रह सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल लखनऊ के मौसम और तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की हल्की बढ़त के साथ 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें