फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवा गिराएगी प्रदेश में पारा, पांच डिग्री तक तापमान लुढ़कने के आसार; अलर्ट जारी

Thu, 12 Nov 2026 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: दिवाली बीत जाने  के बाद प्रदेश में तापमान नीचे गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के साथ रात का पारा भी गिरेगा। 
विज्ञापन
यूपी के मौसम में होगा बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों की ओर से आने वाली तेज ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे दो दिनों में दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर है। दिन में गुनगुनी धूप निकल रही है और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदेश के छह जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कई जिलों में दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट आई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से होते हुए नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 15 नवंबर से ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। हवाओं की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में सुधार होने की भी उम्मीद है। साथ ही तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।

बृहस्पतिवार को 26.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ नजीबाबाद में प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई में सबसे ठंडी रात रही।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

धीमी हवाओं ने बढ़ाया यूपी का प्रदूषण

पटाखों की वजह से बढ़ा प्रदूषण।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मौसम में ठहराव रहा। हवाओं की रफ्तार धीमी रहने से प्रदेश के कई जिलों में वायु गुणवत्ता बिगड़ी रही। गाजियाबाद में 361, मेरठ में 334, नोएडा में 330 और ग्रेटर नोएडा में 310 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन सभी शहरों की हवा रेड जोन में रही, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब मानी जाती है। वहीं, राजधानी लखनऊ समेत हापुड़, बुलंदशहर और अनपरा सहित करीब 20 जिलों में हवा ऑरेंज जोन में रही।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीर और हिमाचल से होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 नवंबर से पहाड़ों की ओर से तेज ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें