हल्की धूप खिली तो पार्क में बैठे लोग।
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को देर सुबह कोहरे की चादर छाई रही। सुबह घने कोहरे की वजह से लखनऊ में दृश्यता शून्य हो गई। दोपहर में गुनगुनी धूप खिली, लेकिन चुभती पछुआ हवाओं से गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिली।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से राजधानी में गलन भरी पछुआ हवाएं चल रही हैं। इससे ठंड बढ़ी है। आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी और रातें सर्द होंगी।
शुक्रवार को दिन का तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
हल्की धूप खिली तो पार्क में बैठे लोग।
हल्की धूप खिली तो पार्क में बैठे लोग।
हल्की धूप खिली तो पार्क में बैठे लोग।
हल्की धूप खिली तो पार्क में बैठे लोग।
हल्की धूप खिली तो पार्क में बैठे लोग।
हल्की धूप खिली तो पार्क में बैठे लोग।
हल्की धूप खिली तो पार्क में बैठे लोग।
हल्की धूप खिली तो पार्क में बैठे लोग।
हल्की धूप खिली तो पार्क में बैठे लोग।