लखनऊ पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : amar ujala
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का हालचाल लिया।
उन्होंने कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन से उनकी स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली। मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
उनका फेफड़ा और गुर्दा ठीक से काम नहीं कर रहा है। डायलिसिस भी हो रही है। लालजी यहां 11 जून से भर्ती हैं।