बख्शी का तालाब। इटौंजा के अर्जुनपुर गांव स्थित स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर अचरामऊ निवासी वेल्डिंग कारीगर दानिश (30) की मौत हो गई। दानिश के साथियों ने स्कूल प्रबंधन को इस घटना का जिम्मेदार बताया है।
दानिश के साथी अचरामऊ निवासी सोनू ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे दानिश तीसरी मंजिल पर टिनशेड लगा रहे थे। आखिरी पेंच लगाते समय उनका पैर फिसल गया और वह नीचे जमीन पर आ गिरे। साथी उन्हें राम सागर मिश्र हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। दानिश के परिजनों और काम करने वाली टीम का आरोप है किप्रबंधन ने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए और चौकीदार ने भी किट नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस जांच कर रिपोर्ट दर्ज करेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दानिश के परिवार में पत्नी शाहीन व चार वर्ष का बेटा अर्श हैं।