फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोरे सैंया सनेहिया ना आए.. फगुआ गीतों से होली का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान ने होली से पहले फगुआ उत्सव की शुरुआत की। गोमतीनगर के विरामखंड के एक स्कूल में हुए कार्यक्रम में ढोल-मंजीरे संग पारंपरिक फगुआ गीत गूंजे। कला समीक्षक डाॅ. एसके गोपाल ने होली का महत्व समझाया।
विज्ञापन

वेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में सुमन मिश्रा, मीहिका, अविका, विनीता मिश्रा, अथर्व श्रीवास्तव, आद्रिका मिश्रा, अव्युक्ता, गुनाश्री, संस्कृति और श्रीयादीप ने मनमोहक नृत्य किया। रश्मि उपाध्याय ने मोरे सैंया सनेहिया ना आए, नीलम वर्मा ने नंदलाला मारे जाए केसर के फूलवा, डॉ. ऊषा बाजपेयी ने आज होली नए रंग की है, अंजलि सिंह ने मति मारो दृगन की चोट, शशि सिंह ने सिया निकसे अवधवा की ओर, कुमकुम मिश्रा ने मारो न मोहे पिचकारी, रचना गुप्ता ने नैकूं ठाढ़े रहो स्याम रंग डारुंगी सुनाया। नृत्यांगना ज्योति किरन रतन, गायिका सुमन पांडा, गायक एसपी साहू आदि ने भी रंग जमाया। संयोजक ऋचा माथुर, संस्थान के अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव, सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक असित कुमार पांडा, आईएफएस रवींद्र एन, गीता रवि, राजनारायन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें