फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा को लेकर राज्य कमेटी का भद्दा मजाक

Mon, 28 Apr 2014 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 23,668 चयनित हज आवेदकों की जानकारी नेट पर आधी अधूरी है। राज्य हज कमेटी यूपी की वेबसाइट पर चयनित आवेदकों का नाम तलाशने पर भी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


आवेदकों का कहना है कि वेबसाइट पर दर्ज चयनित आवेदकों की सूची अब तक अपडेट नहीं की गई है।

उधर, राज्य हज कमेटी का दावा है कि सूची नेट पर डाल दी गई है। सोमवार से चयन की सूचना डाक के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

हज आवेदकों का चयन राजधानी में शनिवार को किया गया। साथ ही इसकी जानकारी राज्य हज कमेटी यूपी की वेबसाइट पर उपलब्ध होने का दावा भी किया गया।

लेकिन अब तक चयनित हज आवेदकों की सूची वेबसाइट पर दर्ज नहीं है।

राज्य हज कमेटी कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी इसे हज कमेटी ऑफ इंडिया की गलती बता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें