‘अमर उजाला’ ने उद्योगों की चुनौतियों व उसके समाधान पर चर्चा के लिए शुक्रवार को उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों व औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के साथ संवाद का आयोजन किया है।
वेबिनार के रूप में आयोजित यह संवाद दोपहर एक बजे से शुरू होगा। इसमें प्रतिष्ठित औद्योगिक संगठनों में सीआईआई, एसोचैम, आईआईए, पीएचडी चैंबर व डिक्की आदि के पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल होंगे।
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना इसमें कोविड-19 महामारी के कारण उद्योगों के सामने आई चुनौतियों पर उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देंगे।
प्रदेश में उद्योग सप्लाई चेन की कड़ी पूरी तरह से न जुड़ पाने, श्रमिकों की कमी के अलावा कई तरह की आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
केंद्र व राज्य सरकार ने उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए तमाम सहूलियतों व रियायतों का एलान किया है लेकिन उसका लाभ मिलने में कई तरह की मुश्किलें आ रही हैं। उद्यमी इसमें अपनी समस्याएं रख सकेंगे।