लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार से बिजली के खंभों से तारों के मकड़जाल को हटाने की मुहिम शुरू की गई। इन खंभों पर बिजली के तार कम, मोबाइल नेटवर्क और केबल के तार ज्यादा थे। लखनऊ मध्य के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि तारों के मकड़जाल से खंभों पर आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस कारण खास तौर पर अमीनाबाद में इन्हें हटाया गया। गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि कंपनियों ने पुराने तार उतारे नहीं, नए और लपेट दिए।