लखनऊ। ट्रॉमा की आईसीयू में भर्ती अलीगंज अग्निकांड में घायल हुए जयंत गुप्ता की रीढ़ की हड्डी का सीटी स्कैन कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि हड्डी की चोट अभी गंभीर है। टीम सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
हादसे के दौरान जान बचाने के लिए दूसरे तल स्थित एनीमेशन सेंटर की छत से कूदने वाले एलडीए कॉलोनी निवासी जयंत गुप्ता की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि जयंत को चलने में काफी परेशानी है। जांच रिपोर्ट और मरीज की स्थिति के आधार पर तय होगा कि ऑपरेशन की जरूरत है या नहीं।