फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तराई में फिर बिगड़ा मौसम, पूरे दिन छाया रहा कोहरा

Wed, 15 Jan 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सोनवा के तुलसीपुर क्षेत्र में पूरे दिन छाया रहा कोहरा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में रोज बदलता मौसम लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मंगलवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। इस दौरान बदली की वजह से धूप नहीं निकली। इससे ठंड काफी बढ़ गई। कोहरा व गलन से बेहाल लोग पूरे दिन अलाव सेंकते नजर आए। इस दौरान दृश्यता कम होने से चालकों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में जहां एक ओर बिना बारिश के ही पूस माह बीत चुका है। वहीं माघ माह भी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। रात में जहां मौसम साफ हो जाता है। वहीं, भोर से ही घना कोहरा छा जाता है। रोज मौसम में हो रहे इस परिवर्तन से लोगों को बरसात न होने की आशंका सता रही है। मंगलवार को पूरे दिन कोहरे का प्रकोप रहा। इससे मार्ग पर आने जाने वाले वाहन चालकों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं बफीर्ली पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण ठंड व ठिठुरन काफी बढ़ गई है। ऐसे में लोग सारा दिन अलाव का सहारा लेने को विवश दिखे। ठंड बढ़ने से बाजारों की रौनक भी गायब दिखी। खेल मैदान हो या फिर गली कूचे। सभी जगह सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें