फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी में फिर पलटेगा मौसम, पछुआ के जोर से गिरेगा पारा, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

Tue, 11 Feb 2025 07:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन व रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
विज्ञापन
weathe - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से यूपी में अगले दो-तीन दिन तेज रफ्तार पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन


बीते दो दिन से प्रदेश भर में दिन में रूखी हवा और तेज धूप गर्मी का अहसास करा रही है। ज्यादातर हिस्से में दिन का पारा सामान्य से ऊपर चला गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और उष्ण कटिबंधीय जेट धारा के असर से यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में 25 से 35 किमी/घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवा चलेगी।

इससे शुक्रवार तक दिन के पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके असर से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। 15 फरवरी से फिर पछुआ की रफ्तार थमेगी और दिन का पारा चढ़ेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को झांसी, वाराणसी, आगरा, कानपुर और प्रयागराज में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश में सर्वाधिक गर्म और 6 डिग्री सेल्सियस के साथ अयोध्या सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें