वहीं, घने कोहरे के कारण सामान्य ट्रेनों के अलावा स्पेशल ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं जिसके कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। प्रयागराज स्टेशन पर मौजूद एक यात्री के परिजन ने बताया कि मैं दिल्ली से आ रहे अपने भाई का इंतजार कर रहा हूं पर ट्रेन चार घंटे लेट है।