फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather of UP: इस सप्ताह करवट लेगा मौसम, दो दिन के बाद आंधी का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Mon, 29 Apr 2024 06:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Storm alert: इस सप्ताह यूपी में मौसम करवट लेने जा रहा है। एक दो दिन लू के बाद तेज आंधी का दौर शुरू होगा। हल्की बरसात और बिजली भी गिर सकती है। 
विज्ञापन
दो दिन के बाद मौसम में मिल सकती है राहत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल बीतने के साथ ही पारे के कभी तीखे तो कभी नरम तेवर दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को बादलों की मौजूदगी से मिली कुछ राहत के बाद रविवार को फिर धूप की तल्खी ने बेहाल किया। प्रदेश में दिन का पारा सामान्य से 2.7 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। न्यूनतम पारा भी सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक दर्ज हो रहा है। अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है, दो दिन बाद फिर से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


रविवार को अयोध्या 43 डिग्री तापमान के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। प्रयागराज में पारा 42.6 डिग्री, वाराणसी में 42.3, बस्ती में 42 डिग्री रहा। गोरखपुर में 41.2, बलिया-बहराइच में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 पार रहा। वहीं न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 18.6 डिग्री रहा, जबकि अन्य इलाकों में 21.2 से 28 डिग्री के बीच रहा। बलिया और गोरखपुर में सर्वाधिक गर्म रात रही। यहां पर पारा 28 डिग्री और 27.9 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। लू चलने के आसार बने हुए हैं, जबकि रातें भी सर्वाधिक गर्म हो सकती हैं।

यहां लू के आसार
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अंबेडगरनगर व आसपास इलाकों में लू के आसार हैं।
विज्ञापन


यहां बिजली गिरने की चेतावनी, आंधी के आसार हैं
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, व आसपास के इलाकों में बिजली गरजने, चमकने व गिरने की चेतावनी मौसम विभाग दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें