फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के कारण बढ़ी मांग, पैदा हुआ बिजली संकट : योगी

विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्री।
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बिजली संकट की वजहें गिनाईं। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने से तमाम थर्मल पावर प्लांट ने अचानक शटडाउन ले लिया जिससे बिजली उत्पादन पर असर पड़ा। 2017 तक पीक पावर की सप्लाई 15-16 हजार मेगावाट से बढ़कर आज 32-33 हजार मेगावाट पहुंच गई है। साथ ही एलपीजी संकट को देखते हुए लोग खाना पकाने में इलेक्ट्रिक हीटर और इंडक्शन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे भी मांग अचानक बहुत बढ़ी।
विज्ञापन

सीएम महापौर सुषमा कार्यकाल और पार्षदों के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 413 करोड़ रुपये लागत के 342 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। एक स्मारिका का विमोचन भी किया।

सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वही लोग बिजली संकट की अफवाह फैलाकर मुद्दा बना रहे हैं जिनके राज में बिजली नहीं आती थी। बिजली के तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे। लोग ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। ऊर्जा का संकट पूरी दुनिया में है। दुनिया के तमाम क्षेत्रों में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिस अमेरिका के पास अपने ऊर्जा के क्षेत्र हैं, वहां पेट्रोलियम पदार्थ के दाम दोगुने से अधिक हुए हैं। महंगाई चरम पर है लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में लगातार इसे नियंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम उत्पादों के दाम दुनिया में बढ़ेंगे, सप्लाई चेन बाधित होगी तो उसका असर यहां भी पड़ेगा। संकट के समय देश के साथ खड़े होने के बजाय देश को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास अस्वस्थ मानसिकता का पर्याय है। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। नगर विकास मंत्री एके शर्मा और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी शहर के विकास की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

बिजली बचाने की अपील

जितनी आवश्यकता है उतनी बिजली खर्च करें।

जरूरत न होने पर घरों की लाइटें बंद रखें।

नगर निगम की स्ट्रीट लाइटें बेवजह न जलती रहें।

हर नागरिक बिजली निगम के साथ खड़े होकर संकट का सामना करने में सहयोग करे।

जनता का पैसा जनहित में ही किया जाएगा खर्च

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने पहली बार सभी 17 नगर निगमों में महापौर की सीटें भाजपा की झोली में डालीं। सभी नगर निगमों में भाजपा का बोर्ड बना। इसका परिणाम रहा कि नगर निगम ने तीन वर्ष में प्रतिमान भी स्थापित किए। विकास और स्वच्छता का मॉडल दिया। हमें पिछली सरकारों के पापों के गड्ढों को भरने, भ्रष्टाचार के कूड़े को साफ करने में समय भी लगा। विकास पर खर्च होने वाला पैसा जनता का है। इसे मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं दे रहे बल्कि सिर्फ उसका उचित नियोजन कर रहे हैं। जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा। यही प्रधानमंत्री मोदी का विजन है। मुख्यमंत्री ने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर सभी 17 नगर निगमों के महापौर, 200 नगर पालिका परिषद, 545 नगर पंचायतों के चेयरमैन तथा 14000 पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।

स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम लखनऊ को देश में तीसरा स्थान मिला। इसे पहले स्थान पर लाना है। यह केवल महापौर, पार्षद या सफाई कर्मचारी की ही नहीं बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। घर का कूड़ा कूड़ेदान में ही फेंकें, गीला-सूखा कूड़ा अलग करें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। नालियों में कूड़ा न फेंके और सरकारी संपत्तियों का नुकसान भी न करें। लोग कहते हैं कि लखनऊ बहुत साफ-सुथरा है, जब सरकार की कार्यपद्धति साफ-सुथरी होती है तो ऐसा ही होता है।

ढाई करोड़ की कार से आकर चुराते हैं 45 रुपये का गमला
मुख्यमंत्री ने ढाई करोड़ की कार से आकर गमला चोरी करने वालों पर कटाक्ष किया और कहा कि सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 45 रुपये का गमला खरीद लेते तो सम्मान भी बना रहता और शहर भी सुंदर दिखता। पहले सोचा कि ऐसे लोगों की फोटो चौराहे पर लगवाई जाए, पर ऐसा कराया नहीं।

बनाना चाहते हैं वन डे गवर्नेंस सेंटर : एके शर्मा
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि वह वन डे गवर्नेंस सेंटर बनाना चाहते हैं। जहां पर कोई व्यक्ति गृहकर निर्धारण, दाखिल खरिज, जन्म प्रमाणपत्र आदि कामों के लिए आए तो उसे लंबा इंतजार न करना पड़े। काउंटर पर बैठा व्यक्ति कागजात देखने के बाद उसी समय प्रमाणपत्र जारी कर दे। यदि जांच में समय लगे तो व्यक्ति को थोड़ी देर बाद बुलाकर प्रमाणपत्र दे।

इन प्रमुख कार्यों का हुआ शिलान्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 413 करोड़ रुपये की लागत के 76 कार्यों का शिलान्यास और 266 कार्यों का लोकार्पण किया। जिन कामों का लोकार्पण हुआ, उनमें से ज्यादातर बीते वर्ष अवस्थापना निधि, 15वें वित्त मद और नगर निगम निधि से कराए गए हैं। (माई सिटी रिपोर्टर)

कुकरैल नदी के किनारे अर्बन प्लाजा, लाइब्रेरी, फूड कोर्ट, लाइब्रेरी और पार्किंग के लिए : 26.46 करोड़

नगर निगम मुख्यालय के भवन का निर्माण : 115.02 करोड़

नगर निगम जोन सात कार्यालय का निर्माण : 10.72 करोड़

बैकुंठधाम में गैस से संचालित दो शवदाह गृह के लिए : 9.53 करोड़

आलमनगर में कल्याण मंडप का निर्माण : 2.32 करोड़

लाला लाजपत राय वार्ड में एनडी तिवारी नगर के पास नाला निर्माण : 2.10 करोड़

जरहरा में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का विस्तार : 1.99 करोड़

फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में चैनसुख जनरल स्टोर से मड़ियांव फ्लाईओवर तक नाला निर्माण : 1.22 करोड़

महानगर वार्ड में अयोध्या रोड से लोयला स्कूल तक क्षतिग्रस्त नाले का सुधार : 88.51 लाख

समाराेह में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ल, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, मुकेश शर्मा, नगर आयुक्त गौरव कुमार, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन, डाॅ. अरविंद राव, अरुन गुप्ता और पंकज श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कई शिलापट्ट पर ललित तिवारी का नाम

पांच महीने तक चले विवाद के बाद रविवार को सपा के ललित तिवारी ने पार्षद पद की शपथ ली थी। मंगलवार को लोकार्पण और शिलान्यास के जो शिलापट्ट इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगाए गए थे, उनमें से कई पर पार्षद के तौर पर उनका नाम लिखा था।

जनता की आवाज सुनी नहीं जा रही तो कैसा जश्न

महापौर तीन साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए जश्न मना रही हैं, जबकि जनता को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा है। सफाई का काम निजी कंपनी का दिए जाने से व्यवस्था और खराब हो गई है। सदन में अब विकास कार्यों और जनता के मुद्दों पर चर्चा ही नहीं होती। भाजपा के लोग सिर्फ हंगामा करते हैं। विपक्ष की बात सुनी ही नहीं जाती है। ऐसे में कोई तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धि बताकर जश्न कैसे मना सकता है? जनता के टैक्स से आए लाखों रुपये आयोजन के नाम पर बर्बाद कर दिए गए।

- कामरान बेग, नेता सपा पार्षद दल

—————-

महापौर ने बताईं झूठी उपलब्धियां

तीन वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर महापौर ने जो बुकलेट जारी की है, वह झूठ का पुलिंदा है। वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन रोजाना नहीं हो रहा है, जबकि बुकलेट में 100 प्रतिशत कलेक्शन की झूठी उपलब्धि अंकित की गई है। इसी तरह गीला व सूखा कचरा अलग करने की उपलब्धि 97 प्रतिशत बताई गई है, जोकि झूठ है। जीआईएस सर्वे को भी उपलब्धि बताया गया है, जबकि इसके जरिये जनता की जेब पर डाका डालने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया गया है। भाजपा ने गृहकर में वृद्धि किए बिना बड़ी चालाकी से जीआईएस सर्वे के नाम पर घरों पर टैक्स की बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी है।

- मुकेश सिंह चौहान, पार्षद, कांग्रेस

Next
AU ऐप में पढ़ें