यूपी में हो सकती है बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली व आसपास के इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर गाजीपुर, सुल्तानपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, सुल्तानपुर, अयोध्या व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी किया गया है।
लखनऊ में हुई अच्छी बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो सुल्तानपुर में सर्वाधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं फुरसतगंज में 34.2 डिग्री और लखीमपुर खीरी व मेरठ में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो चुर्क में 21.8 डिग्री, गाजीपुर में 22 डिग्री और नजीबाबाद में 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
राजधानी में आज से अगले दो दिन छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार तटवर्ती पश्चिम बंगाल के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के असर से लखनऊ में अगले दो से तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को दिन में कभी तेज धूप रही तो कभी बदली छाए रहे। तापमान में उछाल से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 33.7 डिग्री, वही रात का तापमान 2.1 डिग्री की बढ़त के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।