फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weathar in UP: कोहरे में कमी के संकेत... पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी से बारिश के आसार

Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मौसम विज्ञानियों के अनुसार,  प्रदेश भर में जारी घने से बहुत घने कोहरे के धीरे-धीरे कम होकर 20 जनवरी के बाद समाप्त होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की वजह से आगामी 48 घंटों में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे में उत्तरोत्तर कमी के बाद 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रदेश में सबसे ठंडा मौसम हरदोई का रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद फुर्सतगंज में 3.7 और बाराबंकी, मेरठ व अयोध्या में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। सोमवार को भी कोहरे का असर रहेगा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थमने के साथ ही कई स्थानों पर इसमें बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। इसके बावजूद प्रदेश के मध्यवर्ती भाग में हरदोई, अमेठी, अयोध्या और बाराबंकी में शनिवार रात आंशिक शीतलहर की स्थिति बनी रही।

मौसम विज्ञानी के अनुसार, उक्त पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा के दिशा परिवर्तन से प्रदेश के तापमान में अगले 24-48 घंटों के दौरान 2-4 डिग्री की क्रमिक वृद्धि के आसार हैं। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में रात में चल रही शीतलहर से राहत मिल सकती है और सोमवार सुबह से प्रदेश भर में जारी घने से बहुत घने कोहरे के धीरे-धीरे कम होकर 20 जनवरी के बाद समाप्त होने के आसार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आने वाले दिनों में इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना भी है। रविवार सुबह कोहरे की वजह से प्रदेश के कई जिलों में दृश्यता शून्य रही। मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद, बरेली, आजमगढ़, गोरखपुर, बाराबंकी और कानपुर में शून्य दृश्यता दर्ज की गई। फुर्सतगंज में दृश्यता 10 मीटर, बलिया और बहराइच में 20, सुल्तानपुर और फतेहगढ़ में 30, लखनऊ, हरदोई, वाराणसी में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

विज्ञापन

यहां पर घने कोहरे के आसार

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें