उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बीते चार-पांच दिनों तक अच्छी धूप निकलने के बाद शुक्रवार को फिर मौसम ने यूटर्न लिया है। हाल ये रहा कि सड़कों पर सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और गलन बढ़ी हुई महसूस हुई। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए और लोग अलाव जलाकर तापते हुए दिखे। हालांकि, सवा दस बजे के करीब कोहरा छंटने लगा और कमजोर धूप खिली फिर भी गलन बरकरार रही।