फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कड़ाके की सर्दी, घना कोहरे के चलते कम हुई विजिबिलिटी

Sat, 16 Jan 2021 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार की सुबह यानि आज कोहरे के मार भी झेलनी पड़ रही है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, मेरछ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनर, हापुड़, मुरादाबाद समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन


यूपी में अभी दो दिन तक गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। आज और कल भी गलन बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने 17 जनवरी तक कोहरे के साथ ही शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम बुलेटिन के मुताबिक, लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम पारा 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री रहा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 6 डिग्री के पास रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश: कानपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि बहुत ठंड और कोहरा है, 2 से 3 मीटर की चीज़ें भी नहीं दिख रही हैं जिसकी की वजह से गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।



उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दिखाते रहे शिमला जैसा मौसम

शुक्रवार को राजधानी की सुबह घने कोहरे से ढकी थी। ऐसे में एक तरफ जहां कई लोग घरों में ब्लोअर चला कर कंबल रजाई में दुबके रहे, वहीं कई लोग सर्द मौसम का लुत्फ लेने बाहर निकले और सोशल मीडिया पर राजधानी में शिमला जैसे मौसम का नजारा दिखाते रहे।

आगरा व चुर्क सबसे ठंडा
शुक्रवार को मौसम विभाग में आगरा ताज व चुर्क सबसे ठंडे दर्ज किए गए। यहां न्यूनतम तापमान 4 से कम रहा। वहीं बस्ती, फुर्सतगंज, कानपुरनगर, हमीरपुर, फतेहगढ़ व फुर्सतगंज और फैजाबाद में 6 डिग्री से कम रहा पारा।

इन जिलों में शीत लहर की चेतावनी
बरेली, आगरा, हमीरपुर, हरदोई, सोनभद्र और आसपास के इलाके।

यहां गहरे कोहरे से होगी परेशानी
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावास्ती, हरदोई, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, देवरिया, महाराजगंज, बाराबंकी, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया व इन जिलों से सटे इलाके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें