फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के तेवर होंगे तीखे, तपन के साथ और चढ़ेगा पारा

Fri, 05 May 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गर्मी ने क‌िया बेहाल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तेज रफ्तार आंधी के बावजूद गर्मी के तेवरों ने रात को तेजी दिखाई है। आंधी के बावजूद दिन में तपाने वाली गर्मी के अलावा न्यूनतम पारे ने बीते 24 घंटों में लगभग सात डिग्री सेल्सियस की तेजी दिखाई है।
विज्ञापन


दिन का न्यूनतम पारा बुधवार को दर्ज हुये 22.1 डिग्री सेल्सियस की अपेक्षा 30 डिग्री के करीब तक जा पहुंचा। ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि 24 घंटों में 6.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन में पारे के तेवर झुलसाने वाली गर्मी के होंगे।

उधर, बुधवार रात आई तेज रफ्तार आंधी बृहस्पतिवार को दिन भर गर्मी से काई राहत नहीं दिला सकी। दिन भर लोग तेज चिलचिलाती धूप में तपते रहे और पसीने पसीने रहे। सुबह के समय बादलों की आवाजाही से बढ़ी उमस ने पसीने पसीने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गर्मी का असर अभी और बढ़ने की उम्मीद

गर्मी में छाता लेकर ‌न‌िकलती मह‌िला - फोटो : amar ujala
बादलों की आवाजाही केचलते दिन की शुरुआत मामूली राहत भरी रही। लेकिन दोपहर से पहले तेज धूप निकल आई। दोपहर होते- होते गर्मी ने बेहाल किया। दिन का अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री से अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये बुधवार की अपेक्षा मामूली सरका। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी का असर अभी और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। दो से तीन दिन के भीतर तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की आसार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें