तेज रफ्तार आंधी के बावजूद गर्मी के तेवरों ने रात को तेजी दिखाई है। आंधी के बावजूद दिन में तपाने वाली गर्मी के अलावा न्यूनतम पारे ने बीते 24 घंटों में लगभग सात डिग्री सेल्सियस की तेजी दिखाई है।
दिन का न्यूनतम पारा बुधवार को दर्ज हुये 22.1 डिग्री सेल्सियस की अपेक्षा 30 डिग्री के करीब तक जा पहुंचा। ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि 24 घंटों में 6.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन में पारे के तेवर झुलसाने वाली गर्मी के होंगे।
उधर, बुधवार रात आई तेज रफ्तार आंधी बृहस्पतिवार को दिन भर गर्मी से काई राहत नहीं दिला सकी। दिन भर लोग तेज चिलचिलाती धूप में तपते रहे और पसीने पसीने रहे। सुबह के समय बादलों की आवाजाही से बढ़ी उमस ने पसीने पसीने किया।