अयोध्या। दिन भर बादलों की लुका छिपी के बीच सोमवार की अपराह्न जिले के कुछ इलाकों में हुई हल्की बरसात से उमस और बढ़ गई। लोग गर्मी से व्याकुल हो उठे। अभी मौसम विभाग ने हल्की बरसात की ही आशंका जताई है।
सोमवार सुबह तेज हवाओं से मौसम में कुछ नहीं रही। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ-साथ सूरज के तपिश ने गर्मी में इजाफा कर दिया। हालांकि, दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बरसात नहीं हुई तो लोग गर्मी से व्याकुल दिखे।
अपराह्न 5 बजे के बाद जिले के दर्शननगर, मोदहा, जेबी पुरम, कौशलपुरी सहित कुछ इलाकों में हल्की बरसात हुई तो उमस और बढ़ गई। शाम को भीषण गर्मी से हालत खराब दिखी। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी जिले में हल्की बरसात की आशंका है।