फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली में मौसम खराब, तीन उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली में मौसम खराब होने से सोमवार को काठमांडू, झारसुगड़ा (ओडिशा) और डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही फ्लाइटों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। मौसम सही होने पर इन्हें वापस दिल्ली भेजा गया।चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार शाम तीन उड़ानों को डायवर्ट कर लाया गया। सबसे पहले इंडिगो की डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-6604 को यहां उतारा गया। फ्लाइट एयरपोर्ट पर शाम 6.19 बजे पहुंची और दिल्ली में मौसम सुधरने पर शाम 7.27 बजे रवाना की गई। ऐसे ही झारसुगड़ा से नई दिल्ली जा रही ही स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी-89 लखनऊ एयरपोर्ट पर शाम 6.06 बजे लैंड करवाई गई। शाम 7.47 बजे इसे वापस दिल्ली भेजा गया। ऐसे ही काठमांडू से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई-0216 शाम 5.31 बजे लखनऊ पहुंची और शाम 7.05 बजे वापस दिल्ली गई। उधर, राजधानी में सोमवार तड़के से शुरू बारिश से ओपीडी में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान गंभीर मरीज ही पहुंचे। सिविल व बलरामपुर अस्पताल में सुबह आठ से 10 बजे तक डॉक्टर कक्ष, जांच केंद्र पर सन्नाटा था। 11 बजे के बाद बारिश कम हुई तब मरीज आना शुरू हुए। केजीएमयू के लारी, क्वीनमेरी, न्यूरोलॉजी, गेस्ट्रोमेडिसिन, ईएनटी समेत अन्य विभागों में भी मरीजों की तादाद कम अन्य दिनों के मुकाबले कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें